लोहरदगा शहर के बीआईडी स्थित रविवार दोपहर करीब 12 बजे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी देना था।