भीलवाड़ा: रोडवेज डिपो के सामने खूनी संघर्ष: बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक पर तलवार से किया ताबड़तोड़ हमला, CCTV में कैद वारदात
शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। भीमगंज थाना क्षेत्र में रोडवेज डिपो के सामने स्थित लोक परिवहन कार्यालय के बाहर बैठे एक युवक पर शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि बाइक सवार बदमाशों ने तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।