मऊगंज।।बिजली संकट और आदिवासी बेदखली पर कांग्रेस का हल्लाबोल।7 दिन में समाधान नहीं तो घेराव-प्रदर्शन, पूर्व विधायक बन्ना ने दी आंदोलन की चेतावनी.मऊगंज जिले की बदहाल विद्युत व्यवस्था और आदिवासी परिवारों की बेदखली के मुद्दे को लेकर बुधवार शाम कांग्रेस नेताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।सात दिनों के भीतर बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और आदिवासी परिवारों के पुनर्वास एवं संरक्षण को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो व्यापक जनआंदोलन, विद्युत विभाग का घेराव, धरना-प्रदर्शन और उग्र आंदोलन किया जाएगा।इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिलाल कोल, पूर्व जिला अध्यक्ष पद्मेश गौतम, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विवेक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान, व्यापारी, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण मौजूद रहे।