मधेपुरा: मधेपुरा पहुंचीं लोक गायिका नेहा सिंह राठौर, गौशाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दी प्रस्तुति
प्रसिद्ध लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने रविवार की रात मधेपुरा के गौशाला परिसर में इप्टा द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी दमदार प्रस्तुति दी। उन्होंने विभिन्न लोक गीतों के माध्यम से सत्ता और व्यवस्था की खामियों पर सवाल उठाए, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। नेहा की प्रस्तुति में सामाजिक मुद्दों की झलक और व्यवस्था की आलोचना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।