शाजापुर: मक्सी थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध शराब के साथ एक बदमाश को पकड़ा, प्रकरण किया दर्ज
मक्सी थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध शराब के साथ एक बदमाश को पकड़ा है। मक्सी थाना टीआई भीमसिंह पटेल ने बताया कि रेलवे फाटक के पास कलाभाटा रोड मक्सी से सरीसन सिंह पारदी निवासी पारदीखेड़ा जिला उज्जैन को पकड़ा है। वह एक मोटरसाइकिल पर अवैध शराब का परिवहन कर रहा था। जिस पर मोटरसाइकिल और अवैध 60 लीटर शराब जप्त की गई है।