शाजापुर: भारत बंद के समर्थन में शाजापुर में निकाली गई रैली, हाईवे पर किया चक्का जाम
भारत बंद के समर्थन में शाजापुर में बहुजन समाजजनों द्वारा रैली निकाली गई। यह रैली शहर के महाराणा प्रताप चौराहा एबी रोड से प्रारंभ हुई और महुपुरा, किला रोड, आजाद चौक, नई सड़क, ट्राफिक पॉइंट होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची। यहां पर एसडीम मनीषा वास्कले को ज्ञापन सोपा गया। रैली में शामिल लोग कलेक्टर को ज्ञापन देने की मांग कर रहे थे।