शाजापुर: भारत बंद के मद्देनजर शाजापुर में तैनात रही पुलिस, सुरक्षा के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम
आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बुधवार को अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के तत्वाधान में भारत बंद का आह्वान किया गया था। जिसको देखते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर शाजापुर जिला मुख्यालय पर चप्पे,चप्पे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात तैनात किया गया है। इस दौरान पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।