#दुश्मन_को_भी_ऐसा_दिन_न_दिखाएं!
29 साल बाद फिर रो पड़ा धौलपुर.. एक ही दिन, दो अलग अलग परिवार की 6 अर्थियां उठीं..
पहले हादसे में त्रिवेदी परिवार के लोग महाकाल दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन रास्ते में एक्सीडेंट होने पर 3 लोगों की मौत हो गई.. वहीं दूसरे हादसे में जैन परिवार के लोग श्रीजी के दर्शन कर लौट रहे थे, इसी दौरान हुए एक्सीडेंट में 3 लोगों की ही दही समाप्त हो गई। दो अलग-अलग सड़क हादसों ने 6 ज़िंदगियां छीन लीं और पूरे धौलपुर को गहरे गम में डुबो दिया।
धौलपुर के चंबल मुक्तिधाम में एक के बाद एक 6 चिताएं जली तो सबकी आँखें नम हो गई।
धौलपुर के इतिहास में 12 अक्टूबर 1997 का दिन आज भी एक दर्दनाक हादसे के रूप में याद किया जाता है। जयपुर के पास टाटा सूमो पलटने से हनुमान तिराहे पर रहने वाले तिवारी परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई थी। उस हादसे के करीब 29 साल बाद मंगलवार को धौलपुर ने फिर वैसा ही कलेजा चीर देने वाला दृश्य देखा।