#और_कितने_अच्छे_दिन_चाहिए!
नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन और मुर्दाबाद के नारे सुने और देखे होंगे.. लेकिन अब एयरपोर्ट पर प्लेन कंपनी के खिलाफ हुआ प्रदर्शन भी देख लो..
दिल्ली से पुणे जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में मंगलवार रात एक भयावह वाकया सामने आया। तकनीकी खराबी के कारण एसी और वेंटिलेशन सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया। केबिन का तापमान इतना अधिक बढ़ गया कि लगभग 150 यात्रियों का दम घुटने लगा। इस अमानवीय परिस्थिति में एक गर्भवती महिला की तबीयत भी बिगड़ गई। यात्रियों के तीव्र विरोध के बाद विमान को रद्द तो कर दिया गया, लेकिन इसके बाद उन्हें छह घंटे से अधिक समय तक एयरपोर्ट पर असहाय छोड़ दिया गया। सुबह 5 बजे दूसरी फ्लाइट से यात्रियों को पुणे रवाना किया गया।