भदोही: भानीपुर सीएचसी के चिकित्सक की सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की सीएमओ ने
सीएमओ डॉ. एसके बुधवार को लापरवाह स्वास्थ्यकर्मियों पर सख्त नजर आए। बीते एक महीने से अनुपस्थित चल रहे भानीपुर सीएचसी के चिकित्सक डॉ. राजीव गौतम की सेवा समाप्त कर दी। वहीं अनुपस्थित 17 स्वास्थ्यकर्मियों के सात दिन का वेतन रोक दिया। इसके अलावा सीएमओ ने विभागीय लापरवाही बरतने वाले तीन का एक दिन और दो का एक सप्ताह का वेतन रोक दिया।