अनूपपुर: कल से एनएचएम संविदा कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाओं पर असर की आशंका
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 2 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर 8 जून को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। जिले के 400 से अधिक कर्मचारी आंदोलन में शामिल होंगे। संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण, एनपीएस की मांग रखी जाएगी ।