शामली: अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बंतीखेड़ा गांव में हुई पंचायत, सभी अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
Shamli, Shamli | Sep 10, 2026 गुरूवार की शाम शामली जिले के गांव बंतीखेड़ा में अंकित बालियान हत्याकाण्ड को लेकर बालियान खाप के बाबा चौधरी नरेश टिकैत, गठवाला खाप के बाबा श्याम सिंह और अंतरराष्ट्रीय जाट संसद से मनु चौधरी की उपस्थित में पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में हत्याकाण्ड में शामिल सभी बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस प्रशासन से की गई। इस मामले में शुक्रवार को भी बैठक होगी।