कालपी: बांधों से छोड़े गए पानी के बाद कालपी में बढ़ा यमुना नदी का जलस्तर, जिला प्रशासन ने बताया- अभी नहीं है बाढ़ जैसे हालात
Kalpi, Jalaun | Jul 14, 2025 बांधों से छोड़े गए पानी के बाद कालपी में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिसको लेकर सोमवार सुबह 10:30 बजे जिला प्रशासन ने बुलेटिन जारी किया है और बुलेटिन जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ चौकियां अलर्ट है लेकिन अभी बाढ़ जैसे हालात जालौन में नहीं है, क्योंकि यमुना नदी का जो डेंजर लेवल है 108 मीटर पर है, लेकिन वर्तमान में यमुना का लेवल 98.770 मीटर है।