कालपी: कालपी में चूहे के घुसने से बिजली घर की टाउन फस्ट मशीन में हुआ ब्लास्ट, आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली हुई ठप
Kalpi, Jalaun | Jul 13, 2025 रविवार की दोपहर करीब 1:00 बजे कालपी नगर में बिजलीघर स्थित टाउन फस्ट की मशीन में अचानक ब्लास्ट हो गया, ब्लास्ट का कारण मशीन में चूहे का घुसना बताया जा रहा है, घटना में मशीन पूरी तरह फुंक गई, जिससे टरननगंज, रामगंज, रावगंज, मनीगंज, गणेशगंज, कागजीपुरा समेत आधा दर्जन मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, घटना के बाद विद्युत उपकेंद्र में अफरा-तफरी मच गई है।