कालपी: राजघाट बांध से छोड़ा गया 30 हजार क्यूसेक पानी, कालपी क्षेत्र की नदियों में जलस्तर बढ़ेगा, बुलेटिन जारी
Kalpi, Jalaun | Jul 13, 2025 रविवार की दोपहर 12:00 बजे राजघाट बांध से 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, वही पानी छोड़े जाने का बुलेटिन भी सहायक अभियंता राजघाट बांध द्वारा जारी किया गया है, पानी छोड़े जाने से कालपी क्षेत्र में नदियों का जलस्तर बढ़ने की संभावना है, वही एसडीएम अतुल कुमार ने बताया कि फिलहाल बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है, एहतियात के तौर पर बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया गया है।