नावकोठी: नावकोठी में आधुनिक तकनीक से खेती को जोड़ने के लिए कृषि उपकरण शोरूम का उद्घाटन।
नावकोठी में आधुनिक खेती से किसानों को जोड़ने के लिए एग्रो लिंक प्राइवेट लिमिटेड के तहत किसान उपकरण शोरूम का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। समाजसेवी सुभाष ईश्वर उर्फ कंगन मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने फीता काटकर संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। कंपनी के व्यवस्थापक इंजीनियर रंजीत कुमार आदि ने कंपनी के उद्देश्य को विस्तार से बताया।