मौजमाबाद: जयपुर ग्रामीण की सांभर लेक थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ अफीम सप्लाई के मामले में फरार तस्कर को पकड़ा
जयपुर ग्रामीण की सांभर लेक थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ अफीम सप्लाई करने के मामले में गैंग के फरार चल रहे एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। विशेष अभियान के तहत मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी सहायता से एक टीम गठित कर अवैध मादक पदार्थ अफीम सप्लाई करने के मामले में आरोपी जय राम गुर्जर पुत्र मंगलाराम गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है।