महरौनी: कुम्हेड़ी में स्थित अंजनी धाम मेले में हुए जवाबी कीर्तन मुकाबले में जय सिंह राजा सहित कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
ग्राम कुम्हेड़ी में आयोजित मां अंजनी धाम मेले के रात्रिकालीन बेला में भक्ति और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में आयोजित शानदार जवाबी कीर्तन मुकाबले में मुकेश मुढुल एंड पार्टी उरई एवं कु. कमलेश्वरी कंचन एंड पार्टी (छतरपुर) के बीच हुए शानदार मुकाबला ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध बनाए रखा। वही अतिथि कलाकार जय सिंह राजा ने शानदार प्रस्तुतियां दी