@bareillylive: सिंधु नगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में गुरुवार को भगवान श्री झूलेलाल जी की चालीसा के 36वें दिन के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रमुख रूप से लौगवानी व देवनानी परिवारों—वीनू-जितेन्द्र देवनानी, मानसी-लाल देवनानी, रेखा-लक्ष्मण देवनानी तथा अशोक, हर्षा-प्रकाश व वशिका-दीपक लौगवानी परिवार ने मिलकर किया। दोनों परिवारों के सदस्यों ने सेवाभाव के साथ श्रद्धालुओं का हर्षोल्लास से स्वागत किया।
दीप प्रज्वलन की गरिमा माननीय मेयर उमेश गौतम व डॉ. विनोद पागरानी ने की, जबकि कार्यक्रम में सहयोग के लिए सर्वेश रस्तोगी, विशाल महरोत्रा, नीरज रस्तोगी, आशु अग्रवाल, राजू मिश्रा, अमित भारद्वाज व सुबोध भारद्वाज सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन के बाद राजगोपाल खट्टर ने संत कंवर राम साहिब की मार्मिक प्रस्तुति दी, जिससे भक्तजन भावविभोर हो उठे।
कार्यक्रम में सिन्धी पारंपरिक गीतों और छेज (डांडिया) पर महिलाओं व पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महफिल में समा बांधा। सुमन-राजगोपाल खट्टर, जया-प्रमोद कारयानी, कविता-लेखराज मोटवानी, निधि-प्रदीप आडवाणी, गीता-हरीश परचानी, प्रकाश आयलानी, सविता व पुष्पा ठाकवानी, रेखा व मीना सहित अनेक गणमान्य नगरवासी उपस्थित रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफलता दिलाई।