छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय महासमुंद का औपचारिक निरीक्षण किया। इस दौरान न्यायालय कक्ष, मालखाना, रिकॉर्ड रूम, नजारत, ग्रंथालय, अधिवक्ता कक्ष एवं डिजिटाइजेशन केंद्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान न्यायालयीन कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए परिसर की स्वच्छता एवं उद्यान रख-रखाव की सराहना की गई। साथ ही लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, 10 वर्ष से अधिक पुराने मामलों तथा वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निपटाने के निर्देश दिए गए।
न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है।
#ChiefJustice #JusticeRameshSinha #ChhattisgarhHighCourt #Chhattisgarh #mahasamund
13 views | Mahasamund, Chhattisgarh | Jul 11, 2026