महासमुन्द विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा जी ने किसानों को उड़द बीज किट का वितरण किया और चौपाल लगा कर किसानों से संवाद भी किया।
खरीफ मौसम को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत परसदा में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में महासमुन्द विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने किसानों को उड़द बीज किट वितरित किए। कार्यक्रम में किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, फसल विविधीकरण, दलहन-तिलहन उत्पादन और विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विधायक श्री सिन्हा ने किसानों से आधुनिक कृषि पद्धतियां अपनाने, धान के साथ दलहन एवं तिलहन फसलों का उत्पादन बढ़ाने तथा शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया। फसल विविधीकरण से भूमि की उर्वरता बनी रहती है, लागत कम होती है और किसानों की आय में वृद्धि होती है।
#Farmers #Agriculture #Chhattisgarh #mahasamund
32 views | Mahasamund, Chhattisgarh | Jul 11, 2026