मखाना खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, कृषि विविधीकरण को मिलेगा नया आयाम
महासमुंद जिले के 400 प्रगतिशील किसानों ने 5 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम में मखाना की वैज्ञानिक खेती की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। बागबाहरा, पिथौरा, बसना, सरायपाली और महासमुंद विकासखंड के किसानों को बीज चयन, तालाब प्रबंधन, रोग नियंत्रण, प्रसंस्करण एवं विपणन की विस्तृत जानकारी दी गई।
छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर ने किसानों से आधुनिक एवं लाभकारी फसलों को अपनाने का आह्वान किया। वहीं विशेषज्ञों ने बताया कि मखाना एक उच्च मूल्य वाली नकदी फसल है, जो कम लागत में बेहतर आर्थिक लाभ प्रदान कर सकती है।
#MakhanaFarming #FarmerTraining #foxnuts #Chhattisgarh #mahasamund
8 views | Mahasamund, Chhattisgarh | Jul 12, 2026