गोरखपुर: चिलुआताल थाना क्षेत्र के गठबंधन लॉन में मनबढ़ों ने डीजे बजाने को लेकर केयरटेकर को पीटा, मुकदमा दर्ज
चिलुवाताल थाना क्षेत्र की गठबंधन मैरिज लान में डीजे बजाने से मना करने पर मनबढ़ो ने केयरटेकर को पीट दिया, आरोप है कि तमंचा लेकर पहुंचे एक दर्जन से अधिक मनबढ़ कार्यालय में घुस गए और अंदर रख्खा नगदी समेत अन्य सामान लूट कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर चिलुआताल पुलिस ने नितेश राय सहित 15 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुड़ गई है।