गोरखपुर: देर रात एम्स थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसहा चौराहे के पास मारुति और ऑटो में हुई टक्कर से 6 लोग हुए घायल
देर रात एम्स थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा कुसमी बाजार मार्ग से भैंसहा चौराहे के पास तरकुलहा से लौट रही श्रद्धालुओं की मारुति और ऑटो में टक्कर लगने से ऑटो पलट गई जिसमें 6 लोग घायल हो गए, दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है सभी श्रद्धालु खोराबार थाना क्षेत्र की भैसहा ढूंढरा रहा के रहने वाले हैं।