गोरखपुर: बकरीद के मौके पर गोरखपुर के विभिन्न मस्जिद और ईदगाहों में पढ़ी गई बकरीद की नमाज
जिले में मुस्लिम समुदाय आज बकरीद का त्योहार धूमधाम से मना रहा है। जिले के विभिन्न मस्जिद और ईदगाहों में सुबह से ही नमाज पढ़ने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग जानवरों की कुर्बानी भी दे रहे हैं। जिला प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद है। आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार को मनाने की अपील जिला प्रशासन द्वारा की गई है।