गोरखपुर: कुवैत अग्निकांड के मृतक अंगद गुप्ता के परिवार से सदर सांसद ने गोरखनाथ में की मुलाकात
कुवैत में हुए अग्निकांड में गोरखपुर के दो लोगों की जान चली गई थी जिसमें गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रहने वाले अंगद गुप्ता के परिवार से सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने मुलाकात कर मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मृतक के परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने का प्रयास किया जाएगा। मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दी जा चुकी है