हुज़ूर: भोपाल के ईटखेड़ी में पत्नी के ससुराल न जाने पर पति ने लगाई आग, दोनों की मौत
Huzur, Bhopal | Jun 15, 2025 भोपाल के ईटखेड़ी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 9 जून को एक व्यक्ति अपनी मायके में रह रही पत्नी को लेने पहुंचा था। पत्नी के साथ न चलने पर उसने वहीं रुकने का फैसला किया। अगली सुबह करीब 5 बजे उसने पहले साले पर पेट्रोल छिड़का, फिर पत्नी को आग लगा दी। साला किसी तरह बच गया, लेकिन पत्नी को जलते देख आरोपी ने खुद भी आग लगा ली|