डिंडौरी: जोगी टिकरिया के पास संत की कुटिया में लगी भीषण आग, लाखों की सामग्री जल कर हुई राख
डिंडौरी के जोगी टिकरिया के पास संत पवन दास त्यागी की कुटिया में अज्ञात कारण के चलते आग लग गई आग लगते ही हडकंप मच गया मार्ग से जा रहे लोगों ने डिब्बा बाल्टी के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक सब जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम लगभग 4:00 बजे अज्ञात कारण के चलते कुटिया में आग लग गई और लाखों रुपए की सामग्री जलकर राख हो गई ।