पूर्णिया में आधे घंटे की बारिश ने खोली 467 करोड़ के बजट की पोल!
Description: पूर्णिया जिला मुख्यालय की पोस्टमॉर्टम रोड पर महज आधे घंटे की बारिश के बाद घुटने भर गंदा पानी जमा हो गया। इसी पानी में इस्तेमाल की हुई नीडल, मेडिकल पाइप और दूसरे मेडिकल उपकरण तैरते नजर आए।
विद्यार्थी चप्पल हाथ में लेकर गुजरते दिखे, महिलाएं बच-बचाकर निकलने को मजबूर रहीं और बाइक सवार भी इसी गंदे पानी से गुजरते रहे।
हमने नगर आयुक्त से संपर्क किया तो 15 मिनट में काम ठीक कराने का भरोसा मिला। लेकिन 24 घंटे बाद भी हालात जस के तस हैं।
वहीं, पूर्णिया नगर निगम ने 2026-27 के लिए करीब 467 करोड़ रुपये का बजट पारित किया है, जिसमें सड़क और ड्रेनेज सुधार को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।
तो सवाल सीधा है—467 करोड़ के बजट के बाद भी सड़क पर गंदा पानी और मेडिकल कचरा क्यों?
#Purnia #PurniaNews #PappuYadav #PurniaNagarNigam #BiharNews #GroundReporting #PurniaGroundReport
#purnianews #latestnews
Bihar, India | Sep 1, 2026