चन्द्रपुरा: मदनपुर-जरूवामोड़ के समीप ग्रामीणों ने मवेशी लदे वाहन को पकड़ा, पुलिस को सौंपा
चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के मदनपुर-जरूवामोड़ के समीप सोमवार की अहले सुबह करीब चार बजे ग्रामीणों और स्थानीय युवकों ने मवेशी लदे एक छोटे मालवाहक वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वाहन में करीब आधा दर्जन गायें लदी थीं। ग्रामीणों के अनुसार, वाहन को रोककर पूछताछ करने के बाद चंद्रपुरा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और