अलवर: अलवर में मारपीट और मोबाइल-लैपटॉप छीनने के आरोप में महिला चढ़ी पानी की टंकी
Alwar, Alwar | Jul 6, 2026 अलवर। अरावली विहार थाना क्षेत्र में एक महिला सोमवार को पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला का आरोप है कि आर्मी कैप्टन के पिता ने उसके फोटोग्राफर बेटे से मारपीट कर घर बुलाकर मोबाइल और लैपटॉप जबरन छीन लिया। महिला ने 2 महीने पहले शिकायत दी थी, पर कार्रवाई नहीं हुई। तंग आकर उसने यह कदम उठाया।