संग्रामपुर: धान की बेहतर पैदावार से किसान खुश, पिछले साल से 40-50 किलो तक बढ़ोतरी का अनुमान
संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र में इस बार धान की बेहतर पैदावार से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। अनुकूल मौसम, कृषि विभाग की जागरूकता और खेतों में जैविक खाद के बढ़ते इस्तेमाल का सकारात्मक असर फसल पर देखने को मिल रहा है। दक्षिण बरियारिया पंचायत में किसान महेंद्र ठाकुर के खेत में धान की क्रॉप कटिंग की गई। इस दौरान बीडीओ मुकेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विक्रम राज