पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय में प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा, भाजपा का गुस्सा राजद और 10 सर्कुलर आवास पर निकाला जा रहा है
राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने राबड़ी आवास खाली करवाने के नोटिस को लेकर शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे कहा कि इन लोगों में अब कोई भी राजनीतिक सूचिता का मानक नहीं बचा है। यह लोग अपने आप को अंतिम बादशाह मान रहे हैं। इन लोग से शर्म भी शर्मा जाए। उन्होंने जदयू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी का गुस्सा राजद और 10 सर्कुलर आवास पर निकाल रहे हैं।