मानपुर: परासी-ताला मार्ग पर धंसे साइड सोल्डर व गड्ढे, दोपहिया चालकों को हादसे का डर; एमपीआरडीसी ने दिए सुधार के निर्देश
Manpur, Umaria | Jul 28, 2026 परासी-ताला मार्ग पर सड़क के साइड सोल्डर कट जाने और कई जगह बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ऐसी स्थिति खराब होने के कारण वाहन चालकों को साइड लेने में भी दिक्कत हो रही है।सड़क के किनारे सोल्डर कटे होने से दोपहिया वाहन चालक सड़क से नीचे उतरने से बचते हैं। चालको का कहना है कि असंतुलित होकर गिरने का खतरा बना रहता है।