मानपुर: ग्राम दमना में दहेज की मांग करने पर पत्नी से मारपीट, पति के खिलाफ मामला दर्ज
Manpur, Umaria | May 20, 2026 दमना मे फरियादी महिला के साथ आरोपी पति द्वारा दहेज की माँग करने और न देने पर गाली गलौज करते हुए प्रताड़ित कर मारपीट करने के आरोप मे थाना मानपुर पुलिस ने कार्रवाई की है।जिसमे फरियादी महिला रचना शर्मा निवासी दमना की रिपोर्ट पर आरोपी पति गोलू शर्मा पिता विजय प्रकाश शर्मा दमना के विरुद्ध धारा 85,296(बी),115(2)BNS एवं धारा 3,4 द.प्र.एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।