कोईलवर: चांदी-जमीरात सड़क पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, मामा घायल
चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदी-जमीरात सड़क पर रविवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार मामा-भांजा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में 20 वर्षीय विशाल कुमार की मौत हो गई, जबकि उनके मामा घायल हो गए। घटना की जानकारी सोमवार की दोपहर 3:30 बजे चांदी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने दी