कुरई: पेंच टाइगर रिजर्व में बनेगा अत्याधुनिक टाइगर रेस्क्यू सेंटर, घायल बाघों का होगा इलाज
Kurai, Seoni | Jul 5, 2026 सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व में जल्द ही अत्याधुनिक टाइगर सफारी कम रेस्क्यू सेंटर स्थापित किया जाएगा। डिप्टी डायरेक्टर पुनीत गोयल ने रविवार दोपहर को बताया कि इसके लिए मोहगांव के पास 50 हेक्टेयर भूमि चिन्हित कर राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। सेंटर बनने से घायल और बीमार बाघों का स्थानीय स्तर पर उपचार और पुनर्वास संभव होगा।