जमुई: जमुई विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शमसाद आलम ने जदयू पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा, राजद का थाम सकते हैं दामन
Jamui, Jamui | Feb 25, 2025 जमुई विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह जदयू नेता मोहम्मद शमसाद आलम ने विधानसभा चुनाव से पहले जदयू पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मो. शमसाद आलम जदयू के कद्दावर नेताओं में से एक अशोक चौधरी के करीबी माने जाते हैं। अचानक उनका इस्तीफा देना कहीं न कहीं जमुई में जदयू पार्टी को बड़ा झटका लगा है। उक्त जानकारी मंगलवार की शाम 6:00 बजे मो. शमसाद आलम ने दी है।