Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
महाराष्ट्र
pappukhan
No video available
2
बीकानेर: अक्कासर व मेघासर के बीच मे रात की ढाई बजे एक ट्रक 11 हजार kv की तार की चपेट में आ गया जिससे ट्रक चालक जालू सिंह की मौत।
Bikaner, Bikaner
| Oct 27, 2021
#other
MORE NEWS
बीकानेर आईजी ने की बैठक बीकानेर रेंज पुलिस के अधिकारी रहे मौजूद बीकानेर एसपी मृदुल कच्छवा भी रहे शामिल कानून व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा
Bikaner, Bikaner | Jul 6, 2026
बीकानेर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, छात्र सम्मेलन में सतीश पूनिया ने युवाओं को दिया राष्ट्र निर्माण का मंत्र बीकानेर, राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया के बीकानेर आगमन पर एयरपोर्ट पर भाजपा शहर एवं देहात कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार बीकानेर पहुंचे डॉ. पूनिया के स्वागत में कार्यकर्ताओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। एयरपोर्ट स्वागत के बाद भारतीय जनता पार्टी शहर एवं देहात जिला के संयुक्त तत्वावधान में रानी बाजार स्थित जिला उद्योग केंद्र में विशाल छात्र शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और युवाओं ने भाग लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण और देशहित के कार्यों में लगानी चाहिए तथा "राष्ट्र प्रथम" के भाव को जीवन का मूल मंत्र बनाना चाहिए। डॉ. पूनिया ने युवाओं को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश देते हुए कहा कि देश को आगे बढ़ाने में युवाओं की सकारात्मक भागीदारी ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगी। भाजपा प्रदेश मंत्री आयदान सिंह भाटी ने कहा कि आज देशहित और राष्ट्र विकास के लिए कार्य करने वाली विचारधारा के साथ युवाओं को मजबूती से जुड़ना चाहिए और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी अतिथियों एवं छात्र शक्ति का स्वागत किया और कहा कि युवाओं को राजनीति के साथ-साथ राष्ट्र नीति, सामाजिक सरोकारों और संस्कारों को भी अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कहा कि जब भी राष्ट्र और समाज के हित में युवा शक्ति की आवश्यकता पड़े, तब युवाओं को सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला ने किया। सम्मेलन का शुभारंभ राष्ट्रगीत से हुआ तथा सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर छात्र सम्मेलन के संयोजक एवं प्रमुख गजेंद्र सिंह भाटी और प्रदीप सारस्वत मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्र नेता मांगी लाल गोदारा, अरुण सिंह चौहान, जयवीर सिंह भाटी, अंकित तंवर, निशांत गौड़, मुकेश पुनिया, सरवन कुमावत, राहुल तेजी, लवेश कश्यप एवं विजय पाल कूकना इसके साथ ही भाजपा शहर जिला संगठन प्रभारी ओम सारस्वत, देहात संगठन प्रभारी बीरबल विश्नोई, पूर्व जिला अध्यक्ष जालम सिंह भाटी, अखिलेश प्रताप सिंह, विजय आचार्य और कुंभनाथ सिद्ध, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, कौशल शर्मा, भवानी पाइवाल, मुरली सैन, रमजान अब्बासी, जोगेंद्र शर्मा, मधुरिमा सिंह, अनिल शुक्ला, बनवारी शर्मा, मुकेश सेनी, मोहन पुनिया सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Bikaner, Bikaner | Jul 6, 2026
भाजपा गंगाशहर मंडल ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया तेजाराम मेघवाल का जन्मदिन बीकानेर। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के निजी सचिव तेजाराम मेघवाल का जन्मदिन भाजपा गंगाशहर मंडल द्वारा बौद्धिक दिव्यांग पुनर्वास गृह में दिव्यांग बच्चों के साथ सादगीपूर्ण एवं सेवा भाव से मनाया गया। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों के साथ आत्मीय संवाद किया गया तथा उन्हें अल्पाहार वितरित कर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। सभी ने तेजाराम मेघवाल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मंडल अध्यक्ष प्रकाशचंद मेघवाल ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को दिव्यांग एवं जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाना सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का श्रेष्ठ उदाहरण है। ऐसे आयोजनों से समाज में मानवीय मूल्यों को बढ़ावा मिलता है तथा जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने का अवसर प्राप्त होता है। कार्यक्रम में एल.डी. पंवार, संपत पारीक, मुल्तान जी, संतोष महाराज, मनीष सोनी, मंडल महामंत्री जसकरण मारू, गोविंद सारस्वत, शिव गहलोत, विनोद भाटी, शिव प्रजापत, गिरधारी सिंह, जेठमल मेघवाल, संजय सोनी, श्रीमती भानु आनंद, ललित चांवरिया, शिव जेदिया, मोहित जैन, दीपक गहलोत, योगेश गहलोत, नीरज विधानी, मुकुल गहलोत, हरिकांत शर्मा, भैरू सोनी सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया।
Bikaner, Bikaner | Jul 6, 2026
20 साल बाद फिर बहेगा जीवनदायिनी जल , - बंधली नाडा पेयजल योजना होगी पुनः शुरू -500 से अधिक लोगों को मिलेगी राहत बीकानेर । बीकानेर जिले की श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में बज्जू तहसील की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए करीब 20 वर्षों से बंद पड़ी बंधली नाडा पीएचईडी पेयजल योजना को पुनः शुरू कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। वर्ष 1984 में निर्मित यह योजना वर्ष 2005 के आसपास बंधली माइनर से आने वाली फीडिंग लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण बंद हो गई थी, जिसके बाद क्षेत्र के लोगों को लंबे समय तक पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। कोलायत के स्थानीय बीजेपी विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने रविवार को बताया कि जनहित को सर्वोपरि मानते हुए इस लंबे समय से लंबित समस्या के समाधान के लिए इंदिरा गांधी नहर परियोजना (आईजीएनपी) के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) को 2 जीएम से योजना की जल फीडिंग पुनः प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए हैं। *उन्होंने कहा कि योजना के पुनः* संचालित होने से बंधली नाडा क्षेत्र के लगभग 100 परिवारों के 500 से अधिक लोगों को स्थायी रूप से पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही वर्षों से बंद पड़ी इस योजना को नया जीवन मिलेगा और क्षेत्रवासियों को पेयजल संकट से बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्र के लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि शीघ्र ही योजना पुनः चालू होने से उन्हें नियमित एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
Bikaner, Bikaner | Jul 6, 2026
बीकानेर जिला उद्योग संघ ने किया राज्यसभा सांसद सतीश पूनियां का स्वागत हुई बीकानेर के औद्योगिक विकास को लेकर चर्चा बीकानेर जिला उद्योग संघ उपाध्यक्ष नरेश मित्तल, अशोक सुराना, सचिव वीरेंद्र किराडू ने बीकानेर प्रवास पर पधारे राज्यसभा सांसद सतीश पूनियां का साफा, शौल व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया | उपाध्यक्ष नरेश मित्तल ने बताया कि बीकानेर औद्योगिक विकास की दृष्टि से बड़ी संभावनाओं वाला क्षेत्र है | बीकानेर फ़ूड इंडस्ट्री का भी हब है यहाँ के भुजिया व नमकीन वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाए हुए हैं | उपाध्यक्ष अशोक सुराणा ने बताया कि बीकानेर एशिया की सबसे बड़ी वूलन मंडी के रूप में अपनी पहचान रखता है | यहाँ के कारपेट व ऊनी उत्पाद विदेशों में भी निर्यात किये जाते हैं | साथ ही बीकानेर सोलर का भी हब है और यहाँ बड़ी बड़ी कम्पनियां सोलर इंडस्ट्री में अपना निवेश कर रही है जिससे बीकानेर विकसित औद्योगिक क्षेत्र के रूप में जाना जाने लगा है | सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि बीकानेर के औद्योगिक विकास की अपार संभावनाओं को देखते हुए बीकानेर की महानगरों से हवाई सेवा के माध्यम से कनेक्टिविटी बढानी आवश्यक है साथ ही बीकानेर से निर्यात होने वाले उत्पादों के लिए ड्राईपोर्ट की भी आवश्यकता है | इस अवसर पर भाजपा संभाग प्रभारी ओम सारस्वत, शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, निर्मल पारख, राजीव शर्मा आदि उपस्थित हुए |
Bikaner, Bikaner | Jul 6, 2026
बीकानेर: अक्कासर व मेघासर के बीच मे रात की ढाई बजे एक ट्रक 11 हजार kv की तार की चपेट में आ गया जिससे ट्रक चालक जालू सिंह की मौत। - Bikaner News