Public App Logo
#रामनगरहैडलाइन - चमोली जिले के तमक नाला मे आज सायं करीब 05:45 बजे BRO अधिकारियों द्वारा सूचना दी गई कि ज्योर्तिमठ मलारी मोटर मार्ग पर तमक नाले में जलस्तर बढ़ने के कारण नवनिर्मित बेली ब्रिज बह गया है, सूचना मिलते ही चमोली पुलिस, SDRF एवं NDRF की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं और मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया, पुल के बहने के दौरान GREIF का स्कॉर्पियो वाहन संख्या 24 BE 16058, बोलेरो कैंपर संख्या 23 B 15947 तथा एक अन्य वाहन भी प्रभावित हुए, इस दौरान स्कॉर्पियो चालक NK पंकज कुमार के बहने की सूचना है, जिनकी तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है, स्कॉर्पियो वाहन को सुरक्षित साइड किया गया है, मौके पर भारी बारिश एवं अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू कार्य में कठिनाई आ रही है,परिस्थितियों को देखते हुए रेस्क्यू अभियान को सुरक्षित तरीके से संचालित किया जा रहा है, सुरक्षा की दृष्टि से सुरईथोटा से तमक की ओर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है साथ ही धौलीगंगा नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए सूचित किया जा रहा है। - Ramnagar News