तिरोड़ी: तिरोड़ी पुलिस ने 3 फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार, भंडारा से 20 वर्षीय अपहृत युवती को भी छुड़ाया
तिरोड़ी थाना पुलिस ने दो दिनों के भीतर फरार चल रहे 3 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। साथ ही कोड़बी से अपहृत एक 20 वर्षीय युवती को भी महाराष्ट्र के भंडारा जिले से दस्तयाब किया गया है।पुलिस अधीक्षक बालाघाट के निर्देशन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटंगी विवेक कुमार शर्मा के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक विजय राजपूत के नेतृत्व में यह क