मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के 3 आर्म रेसलिंग खिलाड़ियों का एशियन चैंपियनशिप चयन
भोपाल की नेशनल चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले मुजफ्फरनगर के तीन आर्म रेसलिंग खिलाड़ियों का नेपाल में 28 दिसंबर से 1 जनवरी तक होने वाली एशियन चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ। जिलाधिकारी ने उन्हें सम्मानित किया और एसोसिएशन ने सहयोग का भरोसा दिया।