महरौनी: थाना सौजना पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के संबंध में सीओ महरौनी रक्षपाल सिंह ने दी जानकारी
पुलिस क्षेत्राधिकारी महरौनी रक्षपाल सिंह ने शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार वांछित वारंटी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, थाना सौजना पुलिस ने 9 वांछित वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। जिन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।