जीरन: ग्राम बांसखेड़ा में नीलगाय घुसी कृषक के घर, मचाया जमकर उत्पात
Jiran, Neemuch | Jun 17, 2025 जीरन के समीपस्थ ग्राम बांसखेड़ा में मंगलवार को शाम 6 बजे करीब एक नीलगाय अचानक एक कृषक के घर में घुस गई, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। नीलगाय ने घर के अंदर काफी देर तक उत्पात मचाया और सामान को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने मिलकर मशक्कत के बाद नीलगाय को घर से बाहर निकाला। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई और वन विभाग को सूचना दी गई।