जीरन: जीरन पुलिस ने नाकाबंदी तोड़कर भागी वेन्यु कार को रोका, डोडाचूरा ज़ब्त, चालक गिरफ्तार
Jiran, Neemuch | Jun 15, 2025 रविवार को रात 9 बजे करीब थाना जीरन पुलिस को अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। जीरन थाना प्रभारी उमेश यादव के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए हर्कियाखाल फंटा फोरलेन हाईवे पर वेन्यु कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक तेज गति से नाकाबंदी तोड़कर भागा, जिसे पीछा कर पकड़ा गया। वाहन से 102 किलो डोडाचूरा जब्त किया