अशोक नगर: अशोकनगर यातायात पुलिस का अनोखा संदेश न चालान, न सख्ती नियम मानने वालों को मिला गुलाब और सम्मान
अशोकनगर में यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस का अनोखा अभियान देखने को मिला। शनिवार दोपहर 3 बजे गांधी पार्क पर थाना प्रभारी मनीष चौहान ने हेलमेट पहनकर और यातायात नियमों का पालन करने वाले दोपहिया वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया। इस दौरान बिना हेलमेट चलने वाले वाहन चालकों को भी रोककर सुरक्षित सफर के लिए समझाया गया।