कांके: समाहरणालय में जोनल आईजी ने दुर्गा पूजा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की
Kanke, Ranchi | Sep 27, 2025 समाहरणालय में शनिवार शाम करीब चार बजे जोनल आईजी मनोज कौशिक ने दुर्गा पूजा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर सहित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के डीएसपी मौजूद रहे।