जशपुर। गुरुवार रात करीब 8 बजे जशपुर बस स्टैंड से आगे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल दो टुकड़ों में टूट गई, जबकि साइकिल सवार को मामूली चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय बंधन राम कबाड़ बीनने का काम करता है। वह कबाड़ बीनने के बाद साइकिल लेकर पैदल जा रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे