कर्वी: चित्रकूट बेड़ी पुलिया में डीआईजी की मौजूदगी में डीएम और एसपी ने खुद संभाली ट्रैफिक की कमान
चित्रकूट धाम मंडल के डीआईजी अजय कुमार की मौजदूगी में चित्रकूट डीएम एसपी ने बेड़ी पुलिया चौराहे में पहुंचकर शहर में चल रहे वाहनों के जाम को निकालने के लिए खुद ट्रैफिक की कमान संभाली.जिसमें वह पुलिस बल के साथ प्रयागराज जाने वाले वाहनों को और चित्रकूट आने वाले श्रद्धालुओं को सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था का मोर्चा संभाले रहे।