कर्वी: चित्रकूट में कल मौनी अमावस्या और बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए 2 दिन जिले के स्कूल रहेंगे बंद, डीएम ने दी जानकारी
चित्रकूट जिले के डीएम शिवशरण अप्पा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कल चित्रकूट जिले में मौनी अमावस्या के पर्व में लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है और सड़कों में वाहनों का आवागमन ज्यादा रहता है जिसके चलते कल बुधवार 29 जनवरी से 30 जनवरी तक चित्रकूट जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है.